हमारे बारे में (About Us)

नमस्ते!
RELIVER UNIVERSE में आपका स्वागत है।

RELIVER UNIVERSE की स्थापना बौद्ध दर्शन, धम्म के सिद्धांतों और बहुजन समाज के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुँचाने के एक सशक्त संकल्प के साथ की गई है।

हमने देखा कि जहाँ बौद्ध साहित्य और बहुजन विद्वानों के प्रेरक शिक्षाओ मे ज्ञान और बहुजन इतिहास की अपार विरासत मौजूद है, वही उस ऐतिहासिक ज्ञान से अधिकांश लोग अनभिज्ञ और वंचित है। इसी बहुजन ज्ञान और विरासत को सही तरीके से तथ्यपरक प्रामाणिकता के साथ और इन महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित साहित्य और ज्ञान को एक जगह पर उपलब्ध कारांना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। जिसे हम इस वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराने का प्रयाश कर रहे है।

हमारा उद्देश्य सिर्फ किताबें और समान बेचना नहीं है, बल्कि एक ऐसा मंच तैयार करना है जो समता, न्याय और मानव गरिमा के मूल्यों पर आधारित हो, जैसा कि तथागत गौतम बुद्ध, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर और अन्य बहुजन विद्वानों ने हमें सिखाया है। हमारा यह प्रयास बौद्ध साहित्य, बहुजन इतिहास और बहुजन विद्वानों के प्रेरक शिक्षाओ से समस्त भारतवासी को अवगत कराना है जो समता, न्याय, बंधुत्व और मानव गरिमा से समाज को प्रकाशित करती है।

हमारा मिशन स्पष्ट है: बौद्ध साहित्य, बहुजन इतिहास और बहुजन विद्वानों की प्रेरक शिक्षाओं को हर पाठक तक सुलभ बनाना और उनके अध्ययन को प्रोत्साहित करना।

1. ज्ञान का प्रसार: ई-बुक्स और फिजिकल बुक्स के माध्यम से बौद्ध साहित्य और बहुजन साहित्य के गहन ज्ञान को सुगमता से उपलब्ध कराना।

2. इतिहास का सम्मान: बहुजन समाज के अनदेखे इतिहास और संघर्षों को सर्वहारा वंचित समाज के सामने लाना।
3.जागरूकता: हमारे किताबों के माध्यम से बौद्ध धम्म, बहुजन विद्वानों और विचारकों की शिक्षाओं पर गंभीर चर्चा और जागरूकता फैलाना।

4. बौद्ध धम्म व बहुजन महापुरुषों से संबंधित सभी प्रकार की सामग्री को एक ही जगह से देश के कोने कोने मे आसानी से उपलब्ध कराना।

1. ज्ञान और जागरूकता का विस्तृत संग्रह

RELIVER UNIVERSE केवल एक स्टोर नहीं, बल्कि ज्ञान, इतिहास और सामाजिक चेतना का केंद्र है। यहाँ आपको ई-बुक, फिजिकल बुक और डिजिटल सामग्री के रूप में उपयोगी संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं।

हमारे संग्रह में शामिल हैं:
बौद्ध साहित्य – त्रिपिटक, जातक कथाएँ, बुद्ध जीवन, धम्म ग्रंथ, ध्यान और बौद्ध दर्शन से जुड़ी पुस्तकें।

धम्म ज्ञान – आधुनिक जीवन में धम्म, करुणा, समता और तर्क आधारित जीवन शैली पर सामग्री।

बहुजन इतिहास – बहुजन महापुरुषों, समाज सुधारकों, संघर्षों और ऐतिहासिक आंदोलनों से जुड़ी पुस्तकें।

प्रेरक साहित्य – डॉ. बी.आर. अम्बेडकर, महात्मा फुले, सावित्रीबाई फुले, पेरियार, कांशीराम और अन्य महान विचारकों के लेख, भाषण और विचार।

प्रतियोगी एवं शैक्षिक सामग्री – छात्रों और जागरूक पाठकों के लिए उपयोगी पुस्तकें।

2. ई-बुक और फिजिकल बुक दोनों सुविधा।
हम आधुनिक समय की जरूरतों को समझते हैं, इसलिए हम आपको दोनों विकल्प देने का प्रयास करते हैं:

ई-बुक्स – मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर तुरंत पढ़ने योग्य सामग्री।

फिजिकल बुक्स – घर बैठे मंगवाने योग्य मुद्रित पुस्तकें।

डिजिटल डाउनलोड सामग्री – नोट्स, पोस्टर, अध्ययन सामग्री आदि।

3. बुद्ध और बहुजन समाज से जुड़ी विशेष सामग्री

हम केवल किताबों तक सीमित नहीं हैं। हम समाज की पहचान और जरूरतों से जुड़ी सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं: जैसे कि;
भगवान बुद्ध, धम्मचक्र, अशोक स्तंभ, प्रेरक पोस्टर और फोटो फ्रेम
बौद्ध एवं बहुजन सांस्कृतिक सामग्री
प्रेरक उपहार वस्तुएँ
जागरूकता से जुड़ी सामग्री
विशेष अवसरों और सामाजिक कार्यक्रमों हेतु उपयोगी वस्तुएँ

4. मुफ़्त बहुजन साहित्य।
विचार और परिवर्तन का मंच हमारा Free E-books केवल पढ़ने के लिए नहीं, सोच बदलने के लिए है:
सामाजिक जागरूकता लेख
बहुजन विचारधारा पर विश्लेषण
बौद्ध सिद्धांतों की सरल व्याख्या
प्रेरक जीवन कथाएँ
समकालीन मुद्दों पर सार्थक लेख

5. हमारे मूल मूल्य (Our Core Values)
समता (Equality) – ज्ञान और अवसर सभी के लिए
न्याय (Justice) – दबे हुए इतिहास और विचारों को मंच देना
बंधुत्व (Brotherhood) – एकता, सहयोग और सम्मान
बोध (Enlightenment) – तर्क, विज्ञान और जागरूकता
स्वाभिमान (Self Respect) – अपनी पहचान पर गर्व
प्रमाणिकता (Authenticity) – सही और विश्वसनीय सामग्री

6. हमारा उद्देश्य हम ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जहाँ बहुजन समाज, बुद्ध अनुयायी, छात्र, शोधकर्ता और जागरूक नागरिक एक ही स्थान पर अपनी जरूरत की पुस्तकें, ई-बुक्स, प्रेरक सामग्री और उपयोगी उत्पाद प्राप्त कर सकें।

RELIVER UNIVERSE POWERED BY E-PADHAI.IN यह केवल एक सामान्य ई-कॉमर्स वेबसाइट नहीं है;
यह सामाजिक बदलाव और आत्म-ज्ञान की ओर अग्रसर एक आंदोलन है।

हम आपको हमारे संग्रह को देखने, और हमसे जुडने के लिए एवं अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित करते हैं।

Scroll to Top