हमारे बारे में (About Us)

बौद्ध साहित्य, धम्म ज्ञान, बहुजन इतिहास और बहुजन विद्वानों के प्रेरक शिक्षाओ का ज्ञान स्थल
(A place of knowledge for Buddhist literature, Dhamma knowledge,
Bahujan history and inspiring teachings of Bahujan scholars)

हमारी कहानी और प्रेरणा (Our Story and Inspiration)

नमस्ते! E-Padhai में आपका स्वागत है।

E-Padhai की स्थापना बौद्ध दर्शन, धम्म के सिद्धांतों और बहुजन समाज के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुँचाने के एक सशक्त संकल्प के साथ की गई है। हमने देखा कि जहाँ बौद्ध साहित्य, बहुजन इतिहास और बहुजन विद्वानों के प्रेरक शिक्षाओ मे ज्ञान की अपार विरासत मौजूद है, वही उस ज्ञान से अधिकांश लोग अनभिज्ञ और वंचित है। इसी ज्ञान की विरासत को सही तरीके से तथ्यपरक प्रामाणिकता के साथ और इन महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित साहित्य और ज्ञान को एक जगह पर उपलब्ध कारांना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। जिसे हम इस वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराने का प्रयाश कर रहे है।

हमारा उद्देश्य सिर्फ किताबें बेचना नहीं है, बल्कि एक ऐसा मंच तैयार करना है जो समता, न्याय और मानव गरिमा के मूल्यों पर आधारित हो, जैसा कि तथागत गौतम बुद्ध, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर और अन्य बहुजन विद्वानों ने हमें सिखाया है। हमारा यह प्रयास बौद्ध साहित्य, बहुजन इतिहास और बहुजन विद्वानों के प्रेरक शिक्षाओ से समस्त भारतवासी को अवगत कराना है जो समता, न्याय, बंधुत्व और मानव गरिमा से समाज को प्रकाशित करती है।

हमारा मिशन (Our Mission)

हमारा मिशन स्पष्ट है: बौद्ध साहित्य, बहुजन इतिहास और बहुजन विद्वानों की प्रेरक शिक्षाओं को हर पाठक तक सुलभ बनाना और उनके अध्ययन को प्रोत्साहित करना।
1. ज्ञान का प्रसार: ई-बुक्स और फिजिकल बुक्स के माध्यम से बौद्ध साहित्य और बहुजन साहित्य के गहन ज्ञान को सुगमता से उपलब्ध कराना।
2. इतिहास का सम्मान: बहुजन समाज के अनदेखे इतिहास और संघर्षों को सर्वहारा वंचित समाज के सामने लाना।
3. जागरूकता: हमारे ब्लॉग के माध्यम से बौद्ध धम्म, बहुजन विद्वानों और विचारकों की शिक्षाओं पर गंभीर चर्चा और जागरूकता फैलाना।

हम आपके लिए क्या करते हैं? (What We Offer You?)

1. विशिष्ट साहित्य संग्रह (Exclusive Literature Collection):

हमारा संग्रह किसी भी सामान्य बुकस्टोर से अलग है। यहाँ आपको विशेष रूप से परिष्कृत पुस्तकें मिलेंगी:
• बौद्ध साहित्य: त्रिपिटक, जातक कथाएँ, और बौद्ध दर्शन पर आधुनिक व्याख्याएँ।
• धम्म ज्ञान: समकालीन जीवन में धम्म के सिद्धांतों को लागू करने पर पुस्तकें।
• बहुजन इतिहास: उन बहुजन नायकों और नायिकाओं का इतिहास जिन्हें अक्सर मुख्यधारा से बाहर रखा गया है।
• प्रेरक शिक्षाएँ: डॉ. बी.आर. अम्बेडकर, ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले और अन्य बहुजन विद्वानों के मूल विचार और लेखन।

2. हमारा ब्लॉग: चिंतन और विमर्श का केंद्र (Our Blog: A Center for Thought and Discourse):
हमारा ब्लॉग केवल एक साहित्य खंड नहीं है, यह सामाजिक परिवर्तन के लिए एक बौद्धिक मंच है:
• समीक्षाएँ: बहुजन साहित्य और बौद्ध ग्रंथों पर गहरी और विचारोत्तेजक समीक्षाएँ।
• लेख: समकालीन सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर धम्म और बहुजन सिद्धांतों के दृष्टिकोण से लेख।
• प्रेरणा स्रोत: उन शिक्षाओं का सार जो हमें न्यायपूर्ण और समतावादी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करती हैं।

3. हमारे मूल्य (Our Core Values):
• समता (Equality): सभी के लिए ज्ञान की समान उपलब्धता।
• न्याय (Justice): उन आवाज़ों को मंच देना जिन्हें ऐतिहासिक रूप से दबाया गया है।
• बंधुत्व (Brotherhood): भाईचारे की भावना, आपसी एकता और सहयोग की भावना विकसित करने वाले ज्ञान को बढ़ावा देना।
• बोध (Enlightenment): तर्क और विज्ञान पर आधारित ज्ञान को बढ़ावा देना।
• प्रमाणिकता (Authenticity): साहित्य और इतिहास की सत्यता सुनिश्चित करना।

आइए, इस सामाजिक यात्रा में जुड़ें! (Come, Join This Social Journey!)

E-Padhai यह केवल एक सामान्य ई-कॉमर्स वेबसाइट नहीं है;
यह सामाजिक बदलाव और आत्म-ज्ञान की ओर अग्रसर एक आंदोलन है।

हम आपको हमारे संग्रह को देखने, आपके संग्रह को जगह देने और हमारे ब्लॉग पर अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित करते हैं।

Scroll to Top